इंदौर, 22 दिसम्बर | भारत ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के सामने 261 रनों का लक्ष्य रखा है।  इस मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी देखने को मिली। स्कोरकार्ड

Advertisement

रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से 118 रनों की आतिशी पारी खेली।रोहित के अलावा इस मैच में लोकेश राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। वहीं महेंद्र सिंह धौनी ने 28 रनों की पारी खेली।  क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

यह रोहित का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर है। वहीं वह भारत की तरफ से टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा और इसी के साथ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।   क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

रोहित और राहुल के दम पर भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए जो टी-20 में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए। दुशमंथा चामिरा को एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार