नई दिल्ली, 4 दिसंबर | रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से महज एक कदम दूर हैं। इसी के साथ वह विश्व कप में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के होंगे। रोहित से पहले शाहिद अफरीदी (476) और क्रिस गेल (534) यह मुकाम छू चुके हैं।

Advertisement

रोहित शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 400 छक्कों का आकांड़ा छू भी सकते हैं और उसे पार भी कर सकते हैं।

Advertisement

रोहित सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी हैं और टीम के मुख्य बल्लेबाजों में भी गिने जाते हैं। रोहित हालांकि अपने करियर के शुरुआत में टेस्ट में सफल नहीं हुए थे लेकिन टीम प्रबंधन ने खेल के लंबे प्रारूप में उन्हें सलामी बल्लेबाजी देने का फैसला किया जिसमें रोहित का बल्ला जमकर चमका।

टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने अपनी पहली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में 529 रन बनाए थे, जिसमें दोहरा शतक भी शमिल था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार