आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में विराट कोहली (84 रन), श्रेयस अय्यर (45) और केएल राहुल (42*) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या के ताबड़तोड़ 28 रन (24 गेंदों पर) ने जीत पर मुहर लगा दी।

Advertisement

हार्दिक ने खुद किया खुलासा – अंदर से मैं हंस रहा था
मैच के रोमांचक आखिरी पलों में जब भारतीय ड्रेसिंग रूम में टेंशन अपने चरम पर थी, तब हार्दिक पंड्या मैदान पर छक्के बरसा रहे थे। आज बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में हार्दिक ने खुलासा किया, "मैं अंदर से हंस रहा था। मुझे पता था कि ड्रेसिंग रूम में लोग थोड़े नर्वस हो गए होंगे। मैंने दो छक्के लगाने का प्लान नहीं बनाया था, लेकिन मुझे भरोसा था कि ये कभी भी हो सकता है।"

Advertisement

VIDEO:

ड्रेसिंग रूम का माहौल – 'अरे, सिंगल लो, डबल लो'
अक्षर पटेल ने बताया कि जब हार्दिक क्रीज पर थे, तब ड्रेसिंग रूम में सब नर्वस थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम अंदर सोच रहे थे कि अरे, सिंगल लो, डबल लो। लेकिन मुझे आप पर भरोसा था। मैं बस माहौल देख रहा था।"

केएल राहुल भी बोले – 'हार्दिक ने प्रेशर हटा दिया'
केएल राहुल ने भी हार्दिक की इस पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैच हमारी उम्मीद से ज्यादा क्लोज़ हो गया था, लेकिन हार्दिक ने आकर जो ताबड़तोड़ छक्के मारे, उससे मुझ पर से दबाव हट गया। मैं खुश हूं कि हम जीत गए।"

अब 9 मार्च को दुबई में फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। क्या हार्दिक फिर से दिखाएंगे अपना जलवा? देखते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार