IPL 2026, Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। मध्य ओवर में शेडगे और स्टोइनिस ने जरूर पारी संभाली, लेकिन इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया।
आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला विवार (3 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य (1) और कूपर कोनोली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (15) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए।
टीम मुश्किल में थी, तभी सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन की अहम साझेदारी हुई। शेडगे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 57 रन बनाए, वहीं स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।
आखिरी के ओवरों में मार्को यानसेन ने भी 11 गेंदों में 20 रन जोड़कर स्कोर को थोड़ा आगे बढ़ाया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 20 ओवर में 163 रन तक ही पहुंच पाई।
गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान को भी 1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमसन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, मुशीर खान और मिच ओवन।