कुआलालम्पुर, 6 सितम्बर (CRICKETNMORE)| मैन आफ द मैच एजाज खान (28/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद अपने बल्लेबाजों के उपयोगी पारियों की बदौलत हांगकांग ने यहां एशिया कप क्वालिफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को वर्षा बाधित मैच में दो विकेट से हराकर एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। हांगकांग अब एशिया कप में 16 सितम्बर को दुबई में पाकिस्तान से और फिर 18 सितम्बर को दुबई में ही भारत के खिलाफ मैच खेलेगा। 

Advertisement

हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को 24 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन पर रोक दिया और फिर 23.3 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

हांगकांग के लिए नजाकत खान ने 20 गेंदों पर 38, सी कार्टर ने 33, एहसान खान ने 29 और कप्तान अंशुमन रथ ने 28 रन बनाए। 

यूएई के लिए मोहम्मद नवीद ने दो और अमीर हयात, अहमद रजा, रोहन मुस्तफा और शैमन अनवर ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, अशफाक अहमद (79) के बेहतरीन अर्धशतक के बावजूद यूएई की टीम नौ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अशफाक ने 51 गेंदों की पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। शैमन अनवर ने 22, मोहम्मद उस्मान और अदनान मुफ्ती ने 16-16 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

हांगकांग के लिए एजाज के अलावा नदीम अहमद ने 28 रन पर तीन विकेट और तनवीर अफजल ने 26 रन पर एक विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार