युवा बल्लेबाज मुशीर खान(Musheer Khan)  ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इंडिया ए के खिलाफ वह इंडिया बी के लिए खेलते हुए पहले दिन227  गेंदों में 10 चौकों और2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

19 वर्षीय मुशीर का यह दलीप ट्रॉफी का डेब्यू मैच है औऱ वह मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया बी की शुरूआत खराब रही और 94 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) औऱ यशस्वी जायसवाल (30) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर ने एक छोर संभाले रखा। 

मुशीर ने नवदीप सैनी (नाबाद 29) के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ अभी तक आठवें विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जिसकी बदौलत इंडिया बी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। 

बता दें कि 11 फर्स्ट क्लास पारी में यह मुशीर का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने रणजी फाइनल में मुंबई के लिए शानदार शतक लगाया था। 

Advertisement

इंडिया ए के लिए पहले दिन खलील अहमद, आकाश दीप और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं

इंडिया ए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुष कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।

Advertisement

इंडिया बी टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार