हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) ने इस साल आईपीएल के मैचों की मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया है। एचसीए के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आयोजन स्थल में परिवर्तन करना चाहते है तो वह राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।

Advertisement

एचसीए के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने ट्वीट कर कहा, "ऐसे कठिन समय में हमें एक दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए। आईपीएल का आयोजन सुरक्षित तरीके से हो सके इसके लिए एचसीए मैचों की मेजबानी का प्रस्ताव देता है।"

Advertisement

ऐसी चर्चा है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के लिए हैदराबाद को वैकल्पिक स्थल के रूप में रखा है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

आईपीएल शूरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडीकल और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों खिलाड़ी फिलहाल क्वारेंटीन में है और उम्मीद है कि ये दोनों फ्रेंचाइजी के पहले मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा का पहला टेस्ट भी पॉजिटिव आया था लेकिन दूसरे टेस्ट में वह नेगेटिव पाए गए थे। मुंबई क्रिकेट संघ से जुड़े कुछ ग्राउंड स्टाफ पॉजिटिव पाए थे लेकिन इनका भी दूसरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार