कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने ऑलराउंड प्रदर्शन से पंजाब किंग्स के खिलाफ आबू धाबी में हुए आईपीएल 2021 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत में अहम रोल निभाया। पोलार्ड ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए एक ही ओवर में क्रिस गेल औऱ केएल राहुल को आउट किया। इसके बाद 136 के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 7 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

राहुल टी-20 क्रिकेट में पोलार्ड का 300वां शिकार बने। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में 10000 रन के साथ 300 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। 

Advertisement

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, " अपनी 300वीं विकेट हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण था, जब भी मुझे मौका मिलता है मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। टीम को मुझसे जो चाहिए वह करने में मुझे बहुत खुशी होगी। केएल राहुल के रूप में 300वां टी-20 विकेट हासिल करना काफी स्पेशल था और मैंने इसका बहुत आनंद लिया।”

पोलार्ड ने कहा कि उनके पास वह पारंपरिक क्वालिटी नहीं हैं, जिनकी एक गेंदबाज के तौर पर दरकार होती है।

पोलार्ड ने कहा, “ मैं मानता हूं कि मेरे पास गति, स्विंग और सीम नहीं है। लेकिन मेरे पास थोड़ा बहुत दिमाग है, जिसके इस्तेमाल से मैं काम पूरा कर सकता हूं।”

मैन ऑफ द मैच रहे पोलार्ड ने आगे कहा, “ हमारे लिए दो पॉइंट्स हासिल करना जरूरी था। लक्ष्य हासिल करने में 19 ओवल लिए लेकिन दो पॉइंट्स ज्यादा महत्वपूर्ण था। शायद इससे ड्रेसिंग रूम में थोड़ा जोश आए।” 

Advertisement

मुंबई इंडियंस अपना आईपीएल मुकाबला 2 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार