ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में चौथे एशेज टेस्ट के दोनों पारियों में बनाए गए शतकों को मैं इतनी जल्दी नहीं भुला पाऊंगा, क्योंकि यह मेरे बेहद खुशी के पल हैं। 

Advertisement

टेस्ट में ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में 137 और फिर दूसरी पारी में नाबाद 101 रन बनाए। ढाई साल बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार वापसी की। वह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों डग वाल्टर्स और रिकी पोंटिंग के साथ एससीजी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं इन खास पलों को इतनी जल्दी भुला पाऊंगा। मैं हमेशा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोनों पारियों में शतक बनाना चाहता था और ऐसा कभी नहीं किया। मुझे वास्तव में यकीन नहीं था कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। मैं केवल लंबा खेलने के बारे में सोच रहा था, जिससे टीम को फायदा हो। इसके अलावा मेरे लिए यह सिर्फ एक शानदार पारी है, जिसने टीम को मजबूती दी है। उम्मीद है कि यहां से हम जीतने की कोशिश कर सकते हैं।"

ख्वाजा ने हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन की सराहना की, जिन्होंने उनके साथ मिलकर 179 रनों की साझेदार कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को संकट से उबारा। इसके बाद कंगारुओं ने दूसरी पारी में 265/6 रन पर पारी खत्म होने की घोषणा कर दी और इंग्लैंड को 388 रनों का लक्ष्य दिया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार