पुणे, 25 फरवरी | आस्ट्रेलिया के हाथों 333 रनों से घर में अपनी पहली टेस्ट हार झेलने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने इस हार से काफी कुछ सीखा है। आस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में मात देकर उसके पिछले 19 मैचों से चले आ रह अपराजित रहने के सिलसिले को रोक दिया। 

Advertisement

शर्मनाक हार के बाद कोहली ने इन खिलाड़ियों पर उतारा अपना गुस्सा

मैच के बाद कोहली ने कहा, "हमारे लिए अच्छा सफर रहा। टीम को मिले समर्थन से खुश हूं। आस्ट्रेलिया ने हमें इस मैच में एकतरफा मात दी। हमें इस बात को स्वीकार करना होगा।" उन्होंने कहा, "मैं इस की जिम्मेदारी लेता हूं और आगे बढ़ना चाहता हूं। मेरे लिए यह सीखने का बड़ा मौका था। इस मैच से मैंने काफी कुछ सीखा।"

Advertisement

आगे जाने अब कोहली के फैन्स भी कोहली को दे रहे हैं दगा..

 

पुणे की विकेट पर कोहली ने कहा कि यह हमेशा से ही धीमी और नीची रहती है। कोहली ने पिच की कोई कमी न निकालते हुए आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ की।  उन्होंने कहा, "पुणे का विकेट हमेशा से धीमा और नीचा रहता है लेकिन जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने हमसे अच्छी गेंदबाजी की।"  शर्मनाक हार के बाद भी विराट कोहली ने किया ये खास कमाल, क्रिकेट फैन्स हुए गद्गद

कोहली ने उमेश यादव की तारीफ की जिन्होंने पहली पारी में आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को आउट किया।  भारतीय कप्तान ने कहा, "उन्होंने हालात को अच्छे से समझा और उसके हिसाब से गेंदबाजी की।"

आगे जाने अब कोहली के फैन्स भी कोहली को दे रहे हैं दगा..

 
Advertisement

आपको बता दें इस शर्मनाक हार के बाद सोशल साइट्स ट्विटर पर कोहली को लेकर कई बयान फैन्स लिख रह हैं। नीचे दिखे ट्विट

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार