इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को मिली 106 रन की विशाल जीत के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी उंगली में चोट को लेकर बड़ी अपडेट दी है। गिल ने मैच के बाद खुलासा किया कि इंग्लैड की पहली पारी के दौरान शॉर्ट मिड विकेट पर रेहान अहमद की कैच पकड़ने के दौरान उनकी तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। गिल ने यह भी खुलासा किया उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आने से पहले इंजेक्शन लिए थे। \

Advertisement

मैच के बाद से ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में गिल ने कहा, “ मैंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले इंजेक्शन लिए थे, क्योंकि पहली पारी में मेरी उंगली पर गेंद लगी थी। 

Advertisement

गिल ने कहा उन्हें उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी उंगली पूरी तरह ठीक हो जाएगी। 

सोमवार (5 फरवरी) को बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि शुभमन गिल को दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान उनकी तर्जनी उगली पर चोट लगी थी। इस कारण वह चौथे दिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। 

चोटिल होने के बावजूद गिल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। जिससे भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। मार्च 2023 के बाद उन्होंने पहली बार टेस्ट में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में जीत के साथ पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। बता दें कि सिलेक्टर्स को आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं किया है।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार