मेलबर्न, 18 अप्रैल| आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सेवल ने मंगलवार को कहा कि अगर वह इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए टीम में चुने जाते हैं तो भारत के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में खेली गई पारी दोबारा खेलना चाहेंगे। मैक्सवेल इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। 

Advertisement

मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में रांची में शतक जड़ा था। मैक्सवेल हालांकि एशेज में टीम के चयन को लेकर अनभिज्ञ दिखे। एशेज श्रृंखला का पहला मैच गाबा में खेला जाएगा।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

मैक्सवेल ने कहा कि आस्ट्रेलिया अपने घर में अंतिम एकदश में तेज गेंदबाजी करने वाला हरफनमौला खिलाड़ी चाहेगी इसलिए उनके टीम में चुने जाने की संभावना कम है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, "मुझे यह कहना अच्छा लगेगा की मेरे टीम में चुने जाने की उम्मीद है लेकिन हकीकत में मुझे इस बारे में कुछ भी अंदाजा नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि वह किस तरह से सोच रहे हैं। हमने पहले भी देखा है कि नंबर छह पर वह ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी चाहते हैं जो तेज गेंदबाजी कर सके। अगर वह इस तरह से सोचते हैं तो यह ठीक होगा।"मैक्सवेल ने कहा, "लेकिन अगर मुझे घर में टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलता है तो मैं रांची टेस्ट मैच में खेली गई पारी को दोबारा खेलना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं ज्यादा उम्मीद नहीं लगा रहा हूं। अगर ऐसा होता है तो ठीक है।"मैक्सवेल ने कहा वह वापस टीम में आने के लिए अपने ऊपर दबाव नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी अभ्यास करता हूं और कड़ी मेहनत करता हूं, लेकिन मैं ज्यादा दबाव नहीं ले रहा हूं जैसा मैंने पहले किया था।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार