31 अगस्त। इंग्लैंड के इयान बेल ने काउंटी क्रिकेट में गजब का परफॉर्मेंस कर अपनी वापसी की उम्मीद बढ़ा ली है। आपको बता दें कि खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए गए इयान बेल ने काउंटी क्रिकेट में 20 हजार रन पूरा कर लिए हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

घरेलू काउंटी क्रिकेट के मौजूदा सीजन इयान बेल ने चौथा शतक जमाकर इस खास कारनामें को करने में सफल रहे हैं। आपको बता दें कि इयान बेल काउंटी क्रिकेट में वारविकशायर काउंटी टीम की तरफ से खेलते हैं। इयान बेन से काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 में 4 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 827 रन जड़ चुरे हैं। इस दौरान इयान बेल का औसत 63.61 का रहा।

Advertisement

गौरतलब है कि इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2015 में खेला था। इयान बेल ने 118 टेस्‍ट मैच में 42.69 की औसत से 7,727 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्‍होंने 22 शतक भी लगाए हैं। गौरतलब  है कि साल 2017 में जब उनकी वापसी टीम में नहीं हो रही थी तो उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में भी सोचा था लेकिन हाल के समय में जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे बेल ने अपनी क्रिकेट करियर की उम्मीद को बचाए रखा है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

हाल ही में एक बयान में उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम में शामिल होकर अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार