नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.) । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गैरकानूनी एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि ‘दूसरा’ जैसी गेंदों को नियमों के तहत ही करने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि नियमों का पालन हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी नियम यह सुनिश्चित करने के लिये बनते हैं कि हम उनके अनुसार काम करें और नियमों कहते हैं कि आपको गेंद करनी है उसे थ्रो नहीं करना है।’’

Advertisement

रिचर्डसन ने कहा कि आईसीसी से जुड़े अधिकतर सदस्य नियमों में बदलाव करके अजमल जैसे आफ स्पिनरों को दूसरा करने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इस पर चर्चा हुई क्या नियमों में बदलाव करने चाहिए, क्या दूसरा करने के लिये उन्हें छूट देनी चाहिए। इस पर बहस हुई लेकिन अधिकतर ने 
‘न’ में जवाब दिया और कहा कि नियमों में बदलाव नहीं करना चाहिए।’’

गौरतलब है कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने गैरकानूनी गेंदों के खिलाफ अभियान छेड़कर पिछले चार महीनों में पाकिस्तान के सईद अजमल, श्रीलंका के सचित्रा सेनानायके, जिम्बाब्वे को प्रास्पर उत्सेया और बांग्लादेश के सोहाग गाजी जैसे गेंदबाजों को निलंबित किया। आईसीसी नियमों के अनुसार गेंदबाज गेंद करते समय अपनी कोहनी को 15 डिग्री तक मोड़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार