Champions Trophy 2025 Prize Money: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार (14 फरवरी) को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी (ईनामी राशि) की घोषणा कर दी है। 8 साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 2.24 मिलियन डॉलर यानी करीब 19.45 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे। 

Advertisement

वहीं रनरअप टीम को करीब 9.57 करोड़ रुपये औऱ सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4.8 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2017 में पिछले एडिशन के मुकाबले प्राइज मनी में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कुल 60 करोड़ रुपये हो गई है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी में, हर मैच मायने रखेगा क्योंकि ग्रुप स्टेज में हर जीत जीतने वाली टीम के लिए 29.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को करीब 3 करोड़, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1.2 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा सभी 8 टीमों को टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आईसीसी द्वारा करीब 1.08 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

बता दें कि 1996 के बाद पाकिस्तान में कोई आईसीसी इवेंट खेला जा रहा है, हालांकि भारतीय टीम अपने मुकाबे दुबई में खेलेगी। 2025 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया और हर ग्रुप से दो टॉप टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। 

आईसीसी ने यह भी घोषणा की है कि अब पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी हर चार साल में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया की शीर्ष आठ वनडे टीमें भाग लेंगी, जबकि महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में टी-20 फॉर्मेट में शुरू होगी।

Advertisement

आईसीसी प्रमुख जय शाह ने कहा,"आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी वनडे क्रिकेट में टॉप टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को दिखाता है। यह प्राइज मनी आईसीसी की क्रिकेट में निवेश करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह टूर्नामेंट सिर्फ इनामी राशि के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट के विकास और इसके लंबे समय तक स्थायित्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।'

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार