भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया है। मैच ऑफिशियल्स की लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल है जो टीम इंडिया के लिए अनलक्की साबित हुआ है। ऐसे में अब फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि किसी तरह टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खुद को बचा ले।

Advertisement

अगर इस मैच के लिए मैदानी अंपायरों की बात करें तो न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को मैदानी अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि इंग्लैंड के ही रिचर्ड केटलबोरो थर्ड अंपायर की भूमिका में दिखेंगे और केटलबोरो ही वो अंपायर हैं जिनसे टीम इंडिया डरी हुई है। दरअसल, इस डर के पीछे की वजह ये है कि 2014 के बाद से भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स के हर उस नॉकआउट मैच में हारी है जिसमें केटलबोरो अंपायर रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में इस बार अच्छी बात सिर्फ यही है कि वो मैदान पर ना होकर थर्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। वहीं, कुमार धर्मसेना को चौथे अंपायर के तौर पर चुना गया है। वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन इस मुकाबले में मैच रैफरी होंगे। केटलबोरो 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी थर्ड अंपायर की भूमिका में थे और उस मैच में भारत का क्या हाल हुआ था ये किसी से छिपा नहीं है। ऐसे ही 2015 से लेकर 2021 तक कुल पांच नॉकआउट मुकाबलों में केटलबोरो अंपायर थे और पांचों में भारत को हार मिली है ऐसे में भारतीय फैंस का डरना कहीं न कहीं लाज़मी है।

वहीं, अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक द ओवल में खेला जाएगा। अगर इस दौरान बारिश खलल डालती है और नतीजा नहीं निकलता है तो 12 जून को रिजर्व डे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार