24 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज एक जून से होने वाला है। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
Advertisement
ऐसे में धोनी के लिए यह टूर्नामेंट खासा महत्वपूर्ण है। धोनी ने अबतक वनडे क्रिकेट में 10 शतक जमाए हैं लेकिन उनमें से कोई भी शतक धोनी ने इंग्लैंड की धरती में नहीं जमा पाए हैं।
ऐसे में धोनी किसी भी हाल में चैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से कमाल कर इंग्लैंड में शतक जमाने की कोशिश करेगें।
आपको बता दें कि धोनी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में 1- 1 शतक जमाए हैं तो वहीं 8 शतक भारत की धरती पर ठोके हैं। वनडे क्रिकेट में धोनी ने अबतक 286 मैच खेले हैं और 9275 रन बनाए हैं। 10 शतक के अलावा धोनी ने 61 अर्धशतक ठोके हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप