31 मई। लॉर्ड्स (CRICKETNMORE)। लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा। इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आखिरकार विश्व एकादश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

इस मैच को लेकर आईसीसी ने बड़ा ऐलान कर दिया। आईसीसी ने कंफर्म किया है कि इस प्रदर्शनी मैच का लाइव प्रसारण आईसीसी के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।

Advertisement

क्रिकेट फैन्स के लिए यह खबर एक खुशखबरी की तरह है। अब फैन्स इस महामुकाबले का मजा फेसबुक पर भी ले सकेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार