पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी को लगता है कि अगला आईसीसी चैयरमैन बिग-3 यानि भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में से नहीं होना चाहिए। भारत के शाशांक मनोहर के इस्तीफा देने के बाद से आईसीसी चेयरमैन का पद खाली पड़ा है। बोर्ड अभी भी मनोहर का विकल्प ढूंढ़ने की प्रक्रिया के बारे में सोच रहा है।

Advertisement

इस बीच मनी ने कहा है कि आईसीसी के लिए यह अच्छा होगा कि किसी अन्य बोर्ड से उसका चेयरमैन निकले।

Advertisement

फोर्ब्स ने मनी के हवाले से लिखा है, "यह दुभार्भाग्यपूर्ण है कि इसमें काफी समय लग रहा है। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने 2014 में अपनी जगह को बचाए रखने की जो राजनीति शुरू की थी- उसमें अब वो संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अब वह उन्हें भा नहीं रही है।"

उन्होंने कहा, "यह अच्छा होगा कि नया चेयरमैन बिग थ्री में से न हो।"

मनी इस रेस से अपने आप को बाहर कर चुके हैं। वह 2003 से 2006 तक आईसीसी चेयरमैन रह चुके हैं। ईसीबी के मौजूदा चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो गया। उन्हें आईसीसी के अगले चेयरमैन के तौर पर देखा जा रहा है।

मनी ने कहा, "बोर्ड में हितों के टकराव की काफी बड़ी समस्या है। मैंने यह पहले कभी नहीं देखा, 17 साल में तो कभी नहीं। इस तरह के हितों के टकराव पारदर्शी नहीं है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार