अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान के हसन अली, श्रीलंका के प्रवीन जयाविक्रमा और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया है।महिला वर्ग में स्कटॉलैंड की कैथरिन ब्राइस और आयरलैंड की गैबी लुइस और लिह पॉल को इस सम्मान के लिए नामित किया है।

Advertisement

प्रशंसकों के वोटों के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग के विजेता की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 14 विकेट लिए थे जबकि जयाविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 11 विकेट लिए थे।

मुशफिकुर ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे खेले और टीम को वनडे में 2-1 से मिली जीत में अहम योगदान दिया था।

कैथरिन स्कॉटलैंड की पहली क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी20 मैच खेले जिसमें 96 रन बनाए और पांच विकेट लिए।

गैबी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ चार टी20 खेले जिसमें उन्होंने 116 रन बनाए। लिह ने इस दौरान नौ विकेट लिए और वह आयरलैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच हुई टी20 सीरीद में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार