नई दिल्ली, 11 मई | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दे सकता है कि उसकी अब भी योजना है, लेकिन खिलाड़ी तय समय पर इसके आयोजन को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

Advertisement

वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुईं हैं और टी 20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आईसीसी और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बीच पिछले सप्ताह कोई बैठक नहीं हुई है और इसे लेकर योजना जारी है।

अधिकारी ने कहा, "कोई बैठक (पिछले सप्ताह) नहीं हुई है और इसे लेकर कोई नई जानकारी (अपडेट) नहीं है। योजना जारी है।"

लेकिन पिछले कुछ महीने की स्थिति को देखते हुए क्रिकेटरों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वर्ल्ड टी 20 को स्थगित करना पड़ सकता है।

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल में कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल है।

Advertisement

वॉर्नर ने पिछले सप्ताह भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा था, "जैसी परिस्थितियां हैं उससे आईसीसी वर्ल्ड कप (टी20) का आयोजन होता नहीं दिख रहा है। हर किसी (16 टीमें) को एक साथ लाना काफी मुश्किल होगा।"

आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच कोरोना वायरस के कारण टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फिंच ने सेन रेडियो से कहा था, "मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर इस बात के लिए तैयार हो जाना चाहिए कि टी-20 वर्ल्ड कप एक, दो या तीन महीने या जो भी अवधि हो, उतने के लिए स्थगित किया जा सकता है।"

Advertisement

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इसी साल के अंत में अक्टूबर और नवंबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस के कारण लॉजिस्टिक आधार पर मुमकिन नहीं हो पाएगा।

लिन ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, " जाहिर सी बात है कि हम दुआ कर रहे हैं कि यह हो, लेकिन हमें वो चीजें देखनी होंगी जो हमारे सामने हैं। बाकी टीमों का पूरा वर्ल्ड से यहां आना यह लॉजिस्टिक तौर पर भयावह होगा।"

उन्होंने कहा था, " होटलों, टीमें, टूर्नामेंट से पहले टीमों को होटल में रखना काफी मुश्किल काम होने वाला है।"

Advertisement

आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कहा था कि खाली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन का कराया जा सकता है, लेकिन आगामी टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन दर्शकों के बिना नहीं कराया जा सकता।

मैक्सवेल ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा था, "हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप के आयोजन को सही ठहराना मुश्किल होगा। इसलिए मुझे निकट भविष्य में इसके आयोजन की संभावना नहीं दिखती। हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार