दुबई, 27 जनवरी (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने रंगभेदी टिप्पणी के मामले में चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है। आईसीसी ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरफराज एक शैक्षिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सरफराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान मेजबान टीम के एक खिलाड़ी एंडिले फेहुलक्वायो के खिलाफ रंगभेद की टिप्पणी की थी। उनकी ये बातें स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हो गईं। इस कारण सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। 

Advertisement

आईसीसी ने सरफराज पर लगाए गए चार मैचों के प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा, "सरफराज को अपने द्वारा किए गए अपराध से संबंधित मुद्दों की समझ और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षा कार्यक्रम में भाग लेना होगा।"

आसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि रंगभेद की टिप्पणी पर सरफराज के माफीनामे को ध्यान में रखते हुए उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया। इस प्रकार के मामलों में आईसीसी सहनशीलता नहीं रखेगी।

लेखक के बारे में

Athar Ansari
►Journalist (Haider Bilal) Read More
ताजा क्रिकेट समाचार