टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में नेट रन रेट की अहम भूमिका दिख रही है और ये हमेशा से ही बड़े टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण रहा है। भारतीय टीम भी मौजूदा टूर्नामेंट में नेट रनरेट के फेर में फंसी हुई है। हम में से कई क्रिकेट फैंस नेट रनरेट के बापे में ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन उनके अंदर इसके बारे में ज्यादा जानने की वो जिज्ञासा है।

Advertisement

इससे पहले आईपीएल में भी नेट रनरेट की अहम भूमिका रही थी और अब मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी ये चर्चा का विषय बन गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी नेट रनरेट के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। तो अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये नेट रनरेट है क्या और इसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है, तो हम आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि आखिरकार ये नेट रनरेट नाम की बला है क्या।

Advertisement

नेट रनरेट को कैलकुलेट करने का ज़रूरी फार्मूला

नेट रनरेट = (कुल रन बनाए ÷ कुल ओवरों का सामना किया) - (कुल रन दिए ÷ कुल ओवर बॉलिंग की गई)

तो आइए अब एक नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप में भारत के आंकड़ों पर और आपको समझते हैं कि नेट रनरेट कैसे काम करता है-

कुल रन बनाए

Advertisement

20 ओवर में 151/7 बनाम पाकिस्तान

20 ओवर में 110/7 बनाम न्यूजीलैंड

20 ओवर में 210/2 बनाम अफगानिस्तान

Advertisement

6.3 ओवर में 89/2 बनाम स्कॉटलैंड

इन सभी मैचों में भारत के स्कोर का टोटल करने पर 66.5 ओवरों में 560 रन बनते हैं जिसका अर्थ है 560 ÷ 66.5 (फॉर्मूला का पहला भाग) =8.421

नोट- आप लोगों को बता दें कि नेट रनरेट की गिनती करते समय विकेटों को ध्यान में नहीं रखा जाता है, यदि कोई टीम 20 ओवर से पहले ऑल आउट हो जाती है, तो पूरे 20 ओवरों को ध्यान में रखा जाता है अन्यथा खेले गए ओवरों की संख्या गिनी जाती है।

Advertisement

विरोधियों के खिलाफ कुल रन दिए

17.5 ओवर में 152/0 बनाम पाकिस्तान

14.3 ओवर में 111/2 बनाम न्यूजीलैंड

Advertisement

20 ओवर में 144/7 बनाम अफगानिस्तान

17.4 ओवर में 85/10 बनाम स्कॉटलैंड

अब इन आंकड़ों के अनुसार कुल 72 ओवरों में 492 रन बनते हैं, तो अब हमें फॉर्मूले के दूसरे भाग का इस्तेमाल करना है 492 ÷ 72 = 6.802

Advertisement

अब अगर हम इस फार्मुले के आखिरी पड़ाव पर जाएं तो 8.421 - 6.802 = 1.619 (ये भारत का मौजूदा नेट रनरेट है)

हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आप नेट रनरेट को समझ गए होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार