India vs Namibia Weather Report, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत और नामीबिया के बीच मैच के दौरान मौसम बादल वाला रहेगा। रात में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। बारिश की बहुत कम संभावना है और इसलिए हम बिना किसी रुकावट के खेल की उम्मीद कर सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पूरे 40 ओवर के खेल की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement

भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर इस मैच में उतरेगी जबकि नामीबिया की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है ऐसे में वो चाहेंगे कि इस मैच में उलटफेर करके भारत को चौंकाया जाए। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इस मैच के लिए पिच की बात करें तो फैंस को एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 9 रन चेज़ और 5 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां टी-20I में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन रहा है लेकिन जिस तरह की भारतीय बल्लेबाजी है अगर वो पहले बल्लेबाजी करते हैं तो वो इससे कहीं ज्यादा रन बना सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार