Advertisement

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच मंगलवार को हुई बातचीत के बाद बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत जाने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार मंगलवार को हुई वर्चुअल कॉल के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को बताया कि सुरक्षा कारणों से वह बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर खेलने के उसके अनुरोध को अस्वीकार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी ने BCB से कहा है कि बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाना होगा, नहीं तो उसे पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं।

हालांकि बीसीबी ने दावा किया है कि गवर्निंग बॉडी ने उन्हें ऐसा कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है। मंगलवार को हुई इस बातचीत को लेकर ना बीसीसीआई या बीसीबी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आईसीसी ने यह वर्चुअल कॉल तब अरेंज की थी, जब बीसीबी ने रविवार को लिखकर बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करने पर "विचार" करने के लिए कहा था।

बता दें कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में मौजूद बांग्लादेश अपने पहले तीन मैच कोलकाता में खेलने हैं, 7 फरवरी (वेस्टइंडीज के खिलाफ), 9 फरवरी (इटली के खिलाफ) और 14 फरवरी (इंग्लैंड के खिलाफ)। उनका आखिरी ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई आयोजित होना है।

Advertisement

बीसीबी ने आईसीसी को अपने मैच बार शिफ्ट करने का अनुरोध तब किया जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया। फ्रेचाइजी ने दिसंबर में हुए आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया उन्हें हटाने की पीछे की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार