ICC WTC 2025-27 Points Table Update: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 51.2 ओवर में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई।
यह चौथी बार हुआ है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती है।
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 115 रन से हारने के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद, न्यूज़ीलैंड ने द ओवल में 253 रन की बड़ी जीत के साथ वापसी करते हुए सीरीज़ बराबर की और फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के आखिरी इंटरनेशनल मैच में सीरीज़ अपने नाम कर ली।
मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में यह न्यूजीलैंड की चौथी जीत है। इसके बाद न्यूजीलैंड के 6 मैच में 52 पॉइंट्स हो गए हैं और पॉइंट्स प्रतिशत 66.67 से सुधरकर 72.22 हो गया है। हालांकि न्यूजीलैंड टीम टेबल मे तीसरे नंबर पर ही बनी हुई है लेकिन दूसरे नंबर काबिज साउथ अफ्रीका से अंतर को कम किया है।
मौजूदा WTC साइकल में इंग्लैंड अपने 13 टेस्ट मैचों में से आठ हार चुका है और उनका पॉइंट्स प्रतिशत गिरकर 24.36 हो गया है। इंग्लिश टीम टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है।
पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टेबल में टॉप पर बनी हुई है। आठ मैच में सात जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की पॉइंट्स प्रतिशत 87.50 है। बांग्लादेश की टीम चौथे औरर भारतीय टीम पांचवें नंबर पर काबिज है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले रविवार को एंटीगुआ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के हाथों मिली पारी की करारी हार के बाद श्रीलंका तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गया। यह मौजूदा WTC साइकल में वेस्टइंडीज की पहली जीत थी, वह टेबल आठवें स्थान पर बने हुए हैं और सबसे नीचे नौंवे पायदान पर पाकिस्तान है।