इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार (4 जुलाई) को खेले गए दूसरे टी20 में युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का एक ओवर भारत पर भारी पड़ गया। उनकी इस महंगी गेंदबाजी के बाद अब आइसलैंड क्रिकेट ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मजेदार तंज कस दिया, जिसका पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

आइसलैंड क्रिकेट अपने मजेदार और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स के लिए पहले भी चर्चा में रहा है। इस बार उन्होंने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी को लेकर पोस्ट कर दिया। आइसलैंड क्रिकेट ने रविवार (5 जुलाई) को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, "आइसलैंड दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक है। अगर आप कभी यहां नहीं आए हैं और इसकी महंगाई का अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो रवि बिश्नोई के स्तर जैसा समझ सकते हैं।"

Advertisement

दरअसल, इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर पूरी तरह मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन चाहिए थे, लेकिन रवि बिश्नोई के इस ओवर में 29 रन आ गए। उन्होंने लगातार दो बैक-फुट नो-बॉल फेंकी, जिन पर जैकब बेथेल ने फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए दो छक्के जड़ दिए। देखते ही देखते मुकाबला पूरी तरह इंग्लैंड की पकड़ में चला गया। वहीं बिश्नोई ने अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए।

यह मुकाबला 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की वजह से भी चर्चा में था, लेकिन आखिर में जैकब बेथेल की 46 गेंदों में नाबाद 76 रन की मैज जिताऊ पारी ने सारी सुर्खियां बटोर लीं। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही थी। फिल सॉल्ट और जोस बटलर दोनों को अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। लेकिन आखिरकार जैकब बेथेल की आक्रामक बल्लेबाजी और रवि बिश्नोई के महंगे ओवर ने मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार