नई दिल्ली, 29 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने कहा है कि वह यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

मोरिस ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाताा सम्मेलन में कहा, " वह (रसेल) एक शानदार प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। यह उस तरह का मामला है कि 'अगर वह चूके तौ मैं मारूंगा'। मेरा दिमाग समय के साथ काम कर रहा है और मैं अपने ट्रेनिंग पर भरोसा करना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "हमें एकसमान काम मिले हुए हैं। वह थोड़ी तेज बल्लेबाजी करते हैं। हमारा काम छक्के लगाना और विकेट लेना है। लेकिन, एक बल्लेबाज के रूप में शायद मुझसे ज्यादा उनपर जिम्मेदारी है।"

यह पूछे जाने पर कि वह नए गेंद से गेंदबाजी करना पसंद करेंगे या फिर डेथ ओवरों में, उन्होंने कहा, "मैंने अपनी भूमिका को लेकर अभी बात नहीं की है। लेकिन, मैं ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं नई गेंद से गेंदबाजी करूंगा या फिर डेथ ओवरों में करूंगा। मैं टीम में थोड़ी ऊर्जा लाना चाहता हूं और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।"

कोटला का विकेट इस सीजन में थोड़ी धीमी है और मोरिस ने भी इस बात पर सहमति जताई है। 

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा अंतर यह है कि यह विकेट थोड़ी धीमी है और यह टर्न होती है।" 

मोरिस के आने से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है। मोरिस ने कहा कि पंत एक अच्छे बल्लेबाज हैं औ वह किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी कर सकते हैं।


Advertisement

आईएएनएस

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार