पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार, मुंबई दस मैच हारकर और सिर्फ चार मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे रही। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हमेशा की तरह टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत की और वो लगातार मैच हारते रहे।

Advertisement

मुंबई की लगातार हार देखकर ऐसा लगा कि शायद वो जीतना ही भूल गए हैं लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी कुछ मैचों में रोहित की टीम ने वापसी की और आखिरी कुछ मैच जीतकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। इस सीज़न में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से प्रदर्शन करने में विफल रहे लेकिन वो एक आदर्श लीडर के रूप में हमेशा खिलाड़ियों के लिए खड़े रहे।

Advertisement

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी रोहित खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और इसका नमूना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा किस तरह से आईपीएल का बायो बबल छोड़कर जाने वाले युवा रमनदीप सिंह को विदाई दे रहे हैं।

रोहित इस दौरान एक बार फिर से बड़ा दिल दिखाते हुए कहते हैं कि, “ध्यान रखना, दोस्त। किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना।" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस सीज़न में रमनदीप के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के लिए चार मैच खेले, जहां उन्होंने 6.25 की इकॉनमी से चार विकेट लिए और टूर्नामेंट में 34 रनों का योगदान भी दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार