आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप में इमाम उल हक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। इस समय इमाम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनका ये फॉर्म बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। इमाम ने पाकिस्तानी टीम में एक वनडे ओपनर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन उनको पाकिस्तानी टीम में खेलता देख कुछ आलोचक उन पर भाई-भतीजावाद (Nepotism) के ताने भी मारते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक इमाम के चाचा हैं और ट्रोलर्स को लगता है कि इमाम पाकिस्तानी टीम में उन्हीं की वजह से खेल रहे हैं। हालांकि, ये एक गलत धारणा है क्योंकि अगर आप आंकड़े देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि इमाम ने लगातार पाकिस्तानी टीम के लिए रन बनाए हैं लेकिन नेपोटिज्म का टैग इमाम का पीछा शायद कभी नहीं छोड़ेगा। अब इमाम ने खुद नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है और ये खुलासा किया है कि लोग उन्हें उनके माता पिता के सामने भी पर्ची कहकर चले जाते हैं।

Advertisement

डेनियल शेख के पॉडकास्ट पर बात करते हुए इमाम ने कहा, “जब मैं अपने परिवार के साथ डिनर के लिए बाहर जाता था, तो वो लोग आते थे और मेरे माता-पिता के सामने मुझे पर्ची कहकर बुलाते थे। मैं अपने परिवार के साथ नंदो में बैठा होता और वहां युवा छात्र चुटकी लेते हुए कहते, 'देखो, पर्ची वहां बैठा है।' जब ये होता था तो मुझे सबसे बुरा लगता था। 'मेरे माता-पिता मुझे खेलते हुए देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मुझे एक बार भी किसी आयोजन स्थल पर खेलते हुए नहीं देखा। यहां तक कि मैं भी नहीं चाहता कि जब मैं बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा हूं तो मेरी मां को कोई 'पर्ची' शब्द सुनाए। ये सब मेरे लिए सामान्य है। जब भी मैं सस्ते में आउट हो जाता हूं तो वो ये नहीं देखेंगे कि मैंने अपने अतीत में क्या हासिल किया है, बल्कि सिर्फ बकवास करते हैं। मैं नहीं चाहता कि मेरा परिवार इसके संपर्क में आए।”

Also Read: Cricket History

इमाम ने ये भी कहा कि उनकी बहन ने पहली बार उन्हें खेलते हुए हाल ही में 2022 में देखा था। आगे बोलते हुए इमाम ने कहा, “पहली बार मेरी बहन ने मुझे खेलते हुए 2022 में देखा था, जब वेस्टइंडीज (वनडे) और इंग्लैंड (एक टेस्ट मैच) दोनों मुल्तान में खेले थे। तब तक मैं टीम का एक वरिष्ठ सदस्य था। सच ये है कि मेरा परिवार मैचों में शामिल नहीं हो सका, ये मेरे लिए मानसिक यातना थी।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार