Imran Tahir Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 35वां मुकाबला सोमवार, 14 सितंबर को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला Barbados Tridents और Guyana Amazon Warriors के बीच होगा जिसमें GAW के कप्तान इमरान ताहिर (Imran Tahir) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर CPL के नंबर-1 गेंदबाज़ बन सकते हैं।

Advertisement

खतरे में है सुनील नारायण का रिकॉर्ड: 47 वर्षीय इमरान ताहिर एक बेहद ही अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 फॉर्मेट में अब तक 462 मैचों की 445 पारियों में 590 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि इमरान ताहिर के पास अब सुनील नारायण को पीछे छोड़कर CPL का नंबर-1 गेंदबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।

इस टूर्नामेंट में इमरान ताहिर अब तक 99 मैचों की 98 पारियों में 143 विकेट ले चुके है। यहां से वो बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो CPL में 146 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सुनील नारायण को पछाड़कर CPL के नंबर-1 गेंदबाज़ बन जाएंगे। गौरतलब है कि सुनील नारायण ने CPL में 145 विकेट लिए हैं। 

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट

  • सुनील नारायण - 136 मैचों की 134 पारियों में 145 विकेट
  • इमरान ताहिर - 99 मैचों की 98 पारियों में 143 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो - 107 मैचों की 97 पारियों में 129 विकेट
  • जेसन होल्डर - 124 मैचों की 121 पारियों में 121 विकेट
  • आंद्रे रसेल - 123 मैचों की 108 पारियों में 109 विकेट

बताते चलें कि इमरान ताहिर CPL 2026 में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 9 मैचों में 6.58 की इकोनॉमी से किफायती गेंदबाज़ी करके 13 विकेट लिए हैं। GAW के लिए मौजूदा सीजन में इमरान ताहिर से ज्यादा विकेट सिर्फ मोहम्मद नबी ने लिए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुयाना अमेज़न वॉरियर्स: ग्लेन फिलिप्स, मावेंद्र डिंड्याल, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मेहदी हसन मिराज, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमario शेफर्ड, ड्वेन प्रिटोरियस, शमर जोसेफ, खैरी पियरे, इमरान ताहिर (कप्तान), वीरासामी पेरमॉल, रोनाल्डो अलीमोहम्मद, मोहम्मद हारिस, मैथ्यू नंदू, इसाई थॉर्न, जोनाथन वैन लैंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार