केपटाउन, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना का मानना है कि टी-20 मैच में जीत के लिए पहले छह ओवर मायने रखते हैं। रैना ने कहा कि इन छह ओवरों में ही टीम को अपनी जीत सुनिश्चित करनी होती है। 

Advertisement

न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहे रैना ने कहा कि वह आगे भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में अपना मजबूत खेल जारी रखना चाहते हैं। इसमें आईपीएल भी शामिल है। 

Advertisement

रैना ने कहा कि वह इसके जरिए भारत की वनडे टीम में वापसी के लिए राह तय कर सकें। 

मैच के बाद संवाददाताओं को दिए बयान में रैना ने कहा, "मुझे लगता है कि टी-20 मैच में शुरुआत के छह ओवर काफी मायने रखते हैं। अगर आपके हाथों में विकेट हैं, तो आप प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं।"

 

रैना ने कहा, "वापसी का यह समय मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से हम श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज और इसके बाद आईपीएल खेलेंगे। हमें आगे कई मैच खेलने हैं। मैं इससे पहले भी विश्व कप का हिस्सा रहा हूं और 2011 में मैंने टीम के साथ विश्व कप भी जीता है। मेरे लिए वो एहसास अविश्वसनीय था।"

Advertisement

वनडे की बात करते हुए रैना ने कहा,, "मैंने वनडे में पांचवें स्थान पर रहते हुए अच्छी बल्लेबाजी की है। यह कुछ और खेलों का मामला है और मुझे लगता है कि मैं इससे वनडे टीम में वापसी की अपनी क्षमता दर्शा सकता हूं।"

रैना ने कहा, "पिछले दो साल में मैंने काफी कड़ी मेहनत की है। मैं हर सत्र जिम में या मैदान पर अभ्यास करते हुए बिताता था। मैं बस भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरने का इंतजार करता था। अब जब टीम सीरीज जीती है, तो सबकुछ अच्छा लग रहा है।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार