देहरादून, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेला गया दूसरा वनडे क्रिकेट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सात विकेट पर 250 रन का स्कोर बना लिया था तभी तेज बारिश आ गई। 

Advertisement

इसके बाद भी बारिश जारी रहने के कारण मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। 

Advertisement

अफगानिस्तान हजरतउल्लाह जजई ने 67, रहमत शाह ने 54, हशमतुल्ला शाहिदी ने 52, मोहम्मद नबी ने 24 और जावेद अहमदी ने 22 रन बनाए। 

आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने तीन, एंडी मैकब्रीन ने दो जबकि बॉयड रैंकिन और सिमी सिंह ने एक-एक विकेट लिए। 

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इसी मैदान पर मंगलवार को खेला जाएगा। अफगानिस्तान पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार