विकेटकीपर ऋषभ पंत को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से रिलीज कर दिया गया है। वह अब इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में बस यह कहा है कि बीसीसीआई मेडिकल टीम के परामर्श के आधार पर यह फैसला लिया गया है और उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement

बीसीसीआई के बयान में यह भी कहा गया है कि पंत 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे।

Advertisement

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर से कहा था कि कुछ खिलाड़ियों को चोटें लगी हैं और आज के मैच में के एल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। साथ ही इस मैच में 26 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज कुलदीप सेन अपना पहला मैच खेलेंगे। इसके अलावा भारतीय टीम पहले वनडे मैच में कई ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है। प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

साथ ही आज बीसीसीआई ने अपने बयान में यह भी कहा था कि अक्षर पटेल पहले वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वहीं शनिवार को भी यह खबर आई थी कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। अभ्यास करते हुए उनके कंधे में चोट लग गई थी। उनकी जगह पर भारतीय टीम में उमरान मलिक को शामिल किया गया है।

बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शमी की रिकवरी की निगरानी की जा रही है। बांग्लादेश में खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज में भी उनकी उपलब्धता संदेह के घेरे में है। रवींद्र जडेजा भी सितंबर में घुटने की सर्ज़री के बाद पर्याप्त रूप से ठीक नहीं होने के कारण वनडे मैचों में नहीं खेल रहे हैं। टेस्ट में उनकी भागीदारी भी संदिग्ध बनी हुई है।

Advertisement

वहीं शनिवार को भी यह खबर आई थी कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। अभ्यास करते हुए उनके कंधे में चोट लग गई थी। उनकी जगह पर भारतीय टीम में उमरान मलिक को शामिल किया गया है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार