भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs AUS: मैच से जुड़ी जानकारी

समय - रविवार, सितंबर 25, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे 
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

IND vs AUS: Match Preview

टी-20 सीरीज में इंडियन टीम ने धमाकेदार वापसी की है। कानपुर मैच में मेजबानो को 8 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना था, जिसे ब्लू आर्मी ने कप्तान रोहित की 20 गेंदों पर 46 रनों की पारी के दम पर आसानी से प्राप्त कर लिया। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने टीम को धमाकेदार अंदाज में फिनिश दिया। डीके ने महज़ 2 गेंद खेली और एक छक्का एक चौका जड़कर टीम को मैच जीता दिया।

गेंदबाज़ी की बात करें तो इस मैच में अक्षर पटेल टीम के हीरो रहे। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ ने मैक्सवेल को गोल्डन डक पर आउट किया, वहीं विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए अपनी घातक यॉर्कर पर एरोन फिंच का विकेट चटकाया।

मैथ्यू वेड ने इंडिया के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 43 रन ठोके। एरोन फिंच ने भी 15 गेंदों पर 31 रन बनाए जिसके दम पर टीम ने 8 ओवर में 90 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। लेकिन टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल बेरंग नज़र आए। तीसरे मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी।

एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन गेंदबाज़ी की है। दूसरे मैच में उन्होंने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल का विकेट चटकाया। हालांकि इस मैच में स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलवुड बिल्कुल ही फ्लॉप दिखे। हेजलवुड ने एक ओवर में 20 रन खर्चे जिसकी वज़ह से पहले ही ओवर में भारत काफी आगे निकल गया। सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ वापसी करना चाहेंगे।

IND vs AUS : Match Prediction

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। इस मैच में भी टॉस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

IND vs AUS Head-to-Head

कुल – 25
भारत – 14
ऑस्ट्रेलिया – 10
बेनतीजा – 01

IND vs AUS Team News

भारत - ऋषभ पंत को दूसरे टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन तीसरे मुकाबले में भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया - नेथन एलिस और जोश इंग्लिस दूसरे टी-20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों पर किसी भी तरह की कोई अपडेट नहीं मिली है।

IND vs AUS Probable Playing XI

भारत – केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

ऑस्ट्रेलिया – एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, सीन एबॉट/नेथन एलिस, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

IND vs AUS Fantasy XI

विकेटकीपर- मैथ्यू वेड
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल
गेंदबाज़- एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार