ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा है कि वह अपनी तुलना रविचंद्रन अश्विन से नहीं करते हैं क्योंकि वह दोनों अलग तरह के गेंदबाज हैं। लॉयन ने कहा कि जब उन्होंने भारत का दौरा किया था तो अश्विन से सीखने की कोशिश की थी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "अश्विन विश्व स्तर के गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें काफी देखा है खासकर तब जब मैंने भारत का दौरा किया था और वहां उनसे सीखने की कोशिश की। लेकिन वह काफी सावधानी से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास कई सारे वैरिएशन हैं। वह जिस तरह से गति बदलते हैं वो शानदार है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। यह पक्का है। हम एक तरह से समान भी हैं और अलग भी। मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि उनके रिकार्ड अपने आप इस बारे में बताते हैं। उनको सलाम।"

पहले टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने लॉयन की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह दो अलग-अलग गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था। दोनों टीमें अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार