भारतीय ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा आईपीएल से जिस शानदार फॉर्म में आए थे उसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जारी रखा है।

Advertisement

सबसे पहले कैनबेरा के मैदान पर उन्होंने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 50 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी और हार्दिक पांड्या के साथ 108 गेंदों में 150 रनों की एक अहम साझेदारी की। 

Advertisement

जडेजा ने अब उस फॉर्म को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भी दिखाया और एक समय जब भारतीय टीम 17 ओवरों में 6 विकेट पर 116 रनों पर संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने आखिरी के ओवरों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

इसी बीच भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि रविंद्र जडेजा को लिमिटेड ओवर क्रिकेट यानी टी-20 और वनडे में भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। केएल राहुल को चौथे पर तथा विराट कोहली तीसरे स्थान पर फिक्स रहेंगे। Ind vs Aus: जडेजा एक ऑलराउंडर चहल एक गेंदबाज यह कैसा 'लाइक टू लाइक' रिप्लेसमेंट हैं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उठाए सवाल

गंभीर ने कहा कि ऐसा करने से हार्दिक पांड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे तथा सातवें नंबर पर भारतीय टीम एक और ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा,"मैं उनसे पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बोलूंगा। इस हालात में केएल राहुल चौथे, विराट कोहली तीसरे, जडेजा पांचवे और हार्दिक पांड्या छठे स्थान पर खेलेंगे तब सातवें नंबर पर एक और ऑलराउंडर की जगह बन सकती है। मेरी बात बहुत ही साधारण है। अगर आप किसी को सातवें नंबर के बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करवाते है तो वह वैसे ही बल्लेबाजी करेगा और उसे अगर चौथे-पांचवें पर खेलाते हो तो वह उस नंबर के हिसाब से बल्लेबाजी करेगा।"

Advertisement

गंभीर के अनुसार जडेजा के अंदर वो काबिलियत है कि वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में हर तरह के हालात में बल्लेबाजी कर सकते है। अगर जडेजा पांचवें नंबर पर खेलते है तो सातवें पर अक्षर पटेल या क्रुणाल पांड्या के रूप में दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार