भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में हो रहे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच के शुरू होने से पहले जब भारतीय टीम राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरी तब टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भावुक हो गए और उनके आंखो से आंसू आने लगे। अब सिराज ने खुलासा किया है कि आखिरकार वो क्यों भावुक हो गए थे।

Advertisement

सिराज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रैस कॉन्फ्रैंस में खुलासा किया कि वो अपने पिता जी को याद करके भावुक हो गए। उनके पिता का सपना था कि वो टेस्ट क्रिकेट खेलें और आज वो सपना पूरा भी हो गया।

Advertisement

सिराज ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में कहा, ‘नैशनल एंथम के समय मुझे डैड की याद आ गई थी, तो इसीलिए। बहुत ही इमोशनल जैसे डैड चाहते थे कि मेरा बेटा टेस्ट क्रिकेट खेले। काश ! आज वो रहते तो देख पाते।’ 

सिराज ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर का विकेट भी चटकाया और टीम को उम्मीद होगी कि दूसरे दिन भी वो कंगारू टीम को ऑलआउट करने में योगदान दे सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार