भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज का नतीता 2-1 से भारत के पक्ष में रहा। भारत को मंगलवार को यहां खेले गए अंतिम मैच में 12 रनों से हार मिली। इस मैच में तीन अहम विकेट हासिल करने में वाले आस्ट्रेलिया के मिशेल स्वीपसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि कई शानदार पारियां खेलने वाले भारत के हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर भारत को 12 रनों से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई।

Advertisement

इससे पहले, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा था। आस्ट्रेलिया की ओर से ग्लैन मैक्सवेल ने भी 54 रनों की पारी खेली।

Advertisement

स्वीपसन ने भारतीय पारी के दौरान शानदार बॉलिंग करते हुए तीन ओवरों में 23 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। स्वीपसन ने शिखर धवन (28), संजू सैमसन (10) और श्रेयस अय्यर के विकेट हासिल किए। अय्यर और सैमसन को स्वीपसन ने एक ही ओवर में आउट किया।

दूसरी ओर, इस सीरीज में 16, नाबाद 42 और 20 रनों की पारी खेलने वाले पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पांड्या ने तीसरे मैच में कप्तान कोहली के साथ 44 रनों की साझेदारी करते हुए 20 रन बनाए। दूसरे टी20 में पांड्या ने नाबाद 42 रन बनाकर भारत की जीत पक्की की थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार