भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पितृत्व अवकाश पर पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का साथ मिला है। लक्ष्मण 2006 में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे।

Advertisement

लक्ष्मण ने हालांकि कुछ साल बाद अपनी बेटी के जन्म के समय रणजी मैच छोड़ पत्नी के साथ रहने का फैसला किया था।

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको इसका सम्मान करना चाहिए। हां, आप एक पेशेवर क्रिकेटर हैं, लेकिन आपका परिवार भी है। आपको हमेशा उस बात का सम्मान करना चाहिए जो परिवार के लिए सही हो। इसलिए मुझे लगता है कि हमें फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह जीवन का अहम पड़ाव है।"

भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

कोहली वनडे, टी-20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे। बीसीसीआई ने उन्हें पितृत्व अवकाश की मंजूरी दे दी है।

लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे और तीसरे तथा आखिरी टेस्ट मैच जो छह जनवरी 2007 को खत्म होना था, के बाद वह स्वदेश अपनी पत्नी शैलजा के पास लौटने वाले थे। उनकी पत्नी की डिलीवरी 10 जनवरी को होनी थी, लेकिन यह एक जनवरी को हुई जिसे लक्ष्मण अपनी पत्नी के साथ उस समय रह नहीं पाए।

Advertisement

जब उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनीं तो लक्ष्मण ने रणजी ट्रॉफी मैच न खेल अपनी पत्नी के साथ रहने का फैसला किया।

हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी बेटी के जन्म के समय मैंने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच छोड़ दिए थे। यह बेहद खास एहसास होता है, खासकर जब आपके पहले बच्चे का जन्म होने वाला हो।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार