IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। विराट कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली है। 

Advertisement

वहीं फील्डिंग के दौरान भी विराट कोहली ने अपने रवैये से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। मैच के दौरान विराट कोहली को टीम के खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए देखा गया। सूर्यकुमार यादव जो अपना डेब्यू कर रहे थे उनसे शुरुआत में एक कैच छूट गया था वह काफी नर्वस थे वहीं जॉनी बेयरस्टो का कैच भी उन्होंने काफी मुश्किल से लिया था।

Advertisement

विराट कोहली को नर्वस सूर्यकुमार यादव का हौंसला बढ़ाते हुए देखा गया। वहीं शार्दुल ठाकुर जब गेंदबाजी में अपनी लय से भटक रहे थे तब भी किंग कोहली उनके पास जाकर उनका हौंसला बढ़ाते हुए दिखे थे। 

बता दें कि 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर दोनों ही खिलाड़ियों ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार