भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों को शामिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि दर्शकों का होना सुखद है।

Advertisement

चेन्नई में 50 फीसदी दर्शकों को मैदान में मैच देखने की इजाजत दी गई थी। जनवरी 2020 के बाद टीम इंडिया का दर्शकों के सामने भारत में यह पहला मुकाबला है।

Advertisement

रोहित ने कहा, "मैदान में दर्शकों का होना सुखद है। इससे स्टेडियम का माहौल काफी अच्छा रहता है। पहले मैच में जहां कोई दर्शक मौजूद नहीं था, ऐसे में दोनों टीम की ऊर्जा थोड़ी कम थी। लेकिन इस मैच में दर्शक आए और उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया।"

उन्होंने कहा, "भारत में काफी लंबे समय बाद दर्शकों ने मैदान में मैच देखा। मुझे खुशी है कि उन्हें आज कुछ अच्छा क्रिकेट देखने को मिला। मुझे यकीन है कि वे अगले चार दिन भी मैच का आनंद उठाएंगे। दर्शकों का शामिल होना अच्छा है।"

इस बीच इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह दर्शकों के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल से काफी खुश हैं और स्टैंड्स पर गेंद जाने पर उसे सेनेटाइज किया जाना भी अच्छा है।

लीच ने कहा, "दर्शकों का मैदान पर वापस आना काफी विशेष है। यह दोनों टीमों के लिए अच्छा है। दर्शकों के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल से खुश हूं। होटल वापस जाना भी काफी सुरक्षित है।"

Advertisement

भारत ने रोहित शर्मा के 161 और अजिंक्य रहाणे के 67 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत पहले दिन छह विकेट पर 300 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार