भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के दौरान भारत 147 साल पुराने टेस्ट इतिहास में रेड-बॉल प्रारूप में एक साल में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। 

Advertisement

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक साल में सर्वाधिक छक्के (89) लगाने के इंग्लैंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।  इंग्लैंड ने 2022 में रिकॉर्ड बनाया था। भारत 2021 में 87 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूज़ीलैंड 2014 में 81 छक्कों और 2013 में 71 छक्कों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल ने इस साल रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए हैं। उनके बाद क्रमश: 16 और 11 छक्कों के साथ शुबमन गिल और कप्तान रोहित हैं।

टेस्ट क्रिकेट में एक साल में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के

भारत- 2024 में 102 छक्के*

इंग्लैंड- 2022 में 89 छक्के

Advertisement

भारत- 2021 में 87 छक्के

न्यूज़ीलैंड- 2014 में 81 छक्के

न्यूज़ीलैंड- 2013 में 71 छक्के

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी मे 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जो भारत की सरजमीं पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। बता दें कि इस मैच मे बारिश के चलते पहले दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ था। 

न्यूज़ीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 91.3 ओवर में 402 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। उन्होंने  पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं और वो अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। दिन की अंतिम गेंद पर विराट कोहली के रूप (102 गेंद में 70 रन) में भारत को तीसरा झटका लगा। सरफराज खान 70(78) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार