IND vs NZ 2nd Test: भारतीय मूल के कीवी लेग स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एजाज पटेल ने टीम इंडिया की पहली पारी के सभी 10 विकेट झटके और करिश्मा कर दिया। एजाज पटेल ने मोहम्मद सिराज का विकेट झटकते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement

एजाज पटेल से पहले यह कारनामा टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले और इंग्लिश गेंदबाज जिम लेकर ने किया था। एज़ाज़ पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक इनिंग में 10 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  53 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे। वहीं अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।

Advertisement

अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में 74 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे। एजाज ने 47.5 ओवर की गेंदबाजी की और 12 ओवर मेडन डालते हुए 119 रन देकर 10 विकेट हासिल करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया।

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए मंयक अग्रवाल ने शानदार 150 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और 52 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार