Virat Kohli dance: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम ने चौथे दिन के खेल के पहले सत्र में ही खेल जीत लिया, और बहुत तेजी से न्यूजीलैंड के पांच विकेट चटका दिए। इस पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली प्रोएक्टिव मोड में नजर आए।

Advertisement

इस बीच विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जब विराट स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग कर रहे थे, तो मैदान पर मौजूद फैंस ने उनसे डांस करने का अनुरोध किया। विराट ने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और अपने डांस मूव्स को काफी कुशलता से दिखाया। 

Advertisement

इससे पहले फैंस विराट के बॉलीवुड फिल्म राम लखन का गाना वन टू का फोर गाकर लगातार उनसे डांस करने की अपील करते हुए नजर आए थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि विराट ने मैदान पर अपने डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन किया हो। इससे पहले भी विराट कोहली को कई बार बीच मैदान डांस करते हुए देखा गया है।

बता दें कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1-0 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है। वहीं अब टीम इंडिया का अगला टारगेट साउथ अफ्रीका है। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार