पाकिस्तान टीम के लिए इस समय मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शाहीन शाह अफरीदी के बाद अब मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोट की समस्या से जूझते दिख रहे है जिसके बाद जूनियर की उपलब्धता पर भी सवाल खड़ा हो गया है। दुबई में आईसीसी अकादमी में एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान जूनियर को पीठ में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसका परिणाम अभी आना बाकी है।

Advertisement

शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति में, मोहम्मद वसीम दबाव की स्थिति में बाबर आजम के पसंदीदा गेंदबाज हो सकते थे। उन्होंने जो 11 T20 खेले हैं, उनमें इस पेसर ने 15.88 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। ऐसे में अगर जूनियर भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट नहीं होते हैं तो ये पाकिस्तान के लिए डबल झटका हो जाएगा।

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट मोहम्मद वसीम जूनियर को भारत के खिलाफ आराम दे सकता है क्योंकि वो उन्हें पहले ही मैच में उतारकर रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। पीठ दर्द एक गंभीर समस्या है, ये लंबे समय के लिए वसीम को चोट पहुंचा सकता है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ एक घरेलू T20 सीरीज, न्यूजीलैंड में एक त्रिकोणीय T20 सीरीज और बाद में T20 विश्व कप भी खेलना है ऐसे में टीम प्रबंधन उसे जोखिम में डालने के बजाय आराम करने का निर्णय ले सकता है।

वसीम के चोटिल होने के संबंध में पाकिस्तान खेमे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। इस बीच, भले ही मोहम्मद हसनैन को अफरीदी के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन चोटिल तेज गेंदबाज अभी भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा है। वो रिहैबिलिटेशन में है और तेज गेंदबाजी सलाहकार शॉन टैट के साथ काम कर रहा है। मोहम्मद वसीम के अलावा, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी और नसीम शाह 28 अगस्त, 2022 को भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार