India vs Pakistan: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की शेरनियों ने पाकिस्तानी महिलाओं को धूल चटा दी है। पहले तो भारतीय महिलाओं ने गेंदबजी में कमाल करते हुए विपक्षी टीम को महज 99 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में भारत की दोनों महिला सलामी बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई भी कर दी। युवा महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने छोटी मगर आकर्षक पारी खेली।

Advertisement

शेफाली वर्मा ने 9 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। इस छोटी पारी के दौरान अनम अमीन की गेंद पर उनके बैट से निकला सिक्स देखते ही बनता था। चौथे ओवर की पहली गेंद पर ही शेफाली वर्मा ने ताकत का परिचय देते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

गेंदबाज अनम अमीन से भारी चूक हो गई थी और उन्होंने स्लॉट में बॉल फेंक दी थी जिसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से शेफाली वर्मा ने बिना किसी झिझक के शॉट खेल दिया। बेशक, मिड-ऑन ऊपर था, इसलिए यह शेफाली वर्मा द्वारा खेला गया एक सोचा समझा शॉट था। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने गेंद को हिट किया लॉन्ग-ऑन मायने रखता भी नहीं था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो 18 ओवर के इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। 99 रनों पर ऑलआउट होने के बाद पाकिस्तान टीम गेंदबाजी में भी फीकी रही और टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को बड़े ही आसानी से 8 विकेट शेष रहते 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार