एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर चिंता जाहिर की है। विराट कोहली जिन्होंने एशिया कप में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है उनकी बैटिंग को देखकर शोएब अख्तर ने कहा कि वो बहुत ज्यादा फंसकर खेल रहे हैं और 100 इंटरनेशनल शतक लगाना उनके लिए मुश्किल होगा।

Advertisement

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'विराट कोहली के बल्ले में 2-3 बॉल ठीक से लगी हैं। वरना वो भी बड़ा फंस-फंसकर खेल रहे हैं। पर फिर भी उन्होंने 59 रन बनाए मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मेरा विराट कोहली को यही मशवरा होगा कि देख लो विश्वकप तक कि क्या ये फॉर्मेट तुम्हें सूट कर रहा है या नहीं।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'तुम्हें 30 शतक और लगाने हैं आगे। उसमें आपको देखना है कि आपको बड़ा और क्रिकेट के इतिहास का महान प्लेयर बनना है तो पहले विराट को खुदको भरोसा दिलाना होगा कि मैं महान हूं या नहीं। वो जो 30 शतक विराट को और लगाने हैं वो जान निकाल देंगी इनकी। अगर वो 30 शतक और लगाते हैं तो बहुत ज्यादा कठिन काम होगा अब ये।

शोएब अख्तर ने कहा, 'विराट जब बड़े फॉर्मेट में जाएगा तब उसको टाइम मिलेगा अपनी इनिंग सेट करने का तब जाकर वो स्ट्राइक मेंटेन करेगा। लेकिन, टी-20 में माहौल बदल जाता है। विराट महान खिलाड़ी हैं और मैं चाहता हूं कि वो 100 शतक बनाएं। लेकिन, 30 शतक और इसका खून सूखा देगी। ये आग का दरिया है जो इसे पार करके जाना है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार