भारत ने सांसें रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का धमाकेदार आगाज किया है। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद नवाज़ को चौका लगाकर भारतीय टीम को मैच जितवा दिया। हालांकि, अगर ये मैच भारत जीतने में सफल रहा है तो उसका क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली को जाता है क्योंकि हारी हुई बाज़ी को कैसे जीता जाता है वो विराट ने एक बार फिर सिखाया है।

Advertisement

भारत को जीतने के लिए 160 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। हालांकि, एक समय भारत को 8 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे और ऐसा लग रहा था कि कोहली नाबाद भी रहेंगे तो भी भारत हार जाएगा लेकिन तभी विराट के बल्ले से दो ऐसे छक्के निकले जिन्हें भारतीय फैंस सालों साल याद रखेंगे।

Advertisement

19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट ने हारिस रऊफ को खड़े खड़े एक सीधा छक्का जड़ दिया। विराट का ये छक्का इतना अद्भुत था कि आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। यहां तक कि विराट का ये छक्का देखकर रोहित का मुंह भी खुला का खुला रह गया। इसके बाद जब 7 गेंदों में 22 रन चाहिए थे तो विराट ने हारिस की आखिरी गेंद को भी डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

विराट के ये दो छक्के भारत के लिए निर्णायक साबित हुए क्योंकि अगर भारत को आखिरी ओवर में 20 से ज्यादा रन चाहिए होते तो शायद टीम इंडिया ये मैच हार जाती लेकिन विराट के य़े दो छक्के भारतीय फैंस आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे लेकिन हारिस रऊफ का जो हाल विराट ने किया वो उसे कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार