भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार(11 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs SA 3rd ODI: Match Preview

Advertisement

सीरीज में अब तक श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे हैं। पहले मैच में अय्यर ने अर्धशतक जड़ा था, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। ईशान किशन भी अच्छे टच में नज़र आ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने दूसरे मैच में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन ने भी 2 मुकाबलों में 116 रन बनाए हैं। शिखर धवन और शुभमन गिल को टॉप ऑर्डर में रन बनाने होंगे। यह दोनों ही खिलाड़ी बेरंग नज़र आए हैं। 

भारतीय गेंदबाज़ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर टीम के टॉप विकेट-टेकर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने 3-3 विकेट चटकाए हैं। डिसाइडर मैच में टीम के गेंदबाज़ों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में हेनरिक क्लासेन(74) और डेविड मिलर(75) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दूसरे वनडे में रीज़ा हेंड्रिक्स(74) और एडेन मार्कराम(79) ने अर्धशतक थे। तीसरे मैच में भी बल्लेबाज़ों पर बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी होगी। 

गेंदबाज़ी की बात करें तो कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने अब तक सीरीज में 3-3 विकेट चटकाए हैं। वहीं टीम के ऑलराउंडर वेन पार्नेल ने भारतीय कप्तान शिखर धवन को दोनों ही मैचों में अपना शिकार बनाया है। 

Advertisement

IND vs SA 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, अक्टूबर 11, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार 01:30 बजे
वेन्यू - अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

IND vs SA 3rd ODI: Where to watch?

Advertisement

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs SA Head-to-Head
कुल – 89
भारत – 36
साउथ अफ्रीका – 50
बेनतीजा – 03

IND vs SA 3rd ODI Team News

Advertisement

साउथ अफ्रीका - पिछले मुकाबले में टेम्बा बावुमा और लुंगी एनगिडी ने मैच मिस किया था, लेकिन उनकी हेल्थ पर अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है।  

IND vs SA 3rd ODI: Match Prediction

भारतीय टीम ने दूसरे मैच में शानदार तरीके से वापसी की है। ऐसे में अब तीसरे मैच में इंडियन टीम फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs SA 3rd ODI Probable Playing XI

भारत- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान

साउथ अफ्रीका - जानेमन मलान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन / लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

IND vs SA 3rd ODI Fantasy XI

विकेटकीपर- संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन
बल्लेबाज- रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर- शार्दुल ठाकुर, एडेन मार्कराम
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार